sundarkand

इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 4200 के पार, 4 नई मौतों के बाद मृतक संख्या 189 हुई

Updated: शुक्रवार, 19 जून 2020 (00:40 IST)
इंदौर। शहर में गुरुवार को 55 नए कोरोनावायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मरीज ही मिले और 4 नई मौतों के बाद इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 189 पर पहुंच गया। शहर में कुल कोरोनो पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4200 के पार चली गई है। यह जानकारी रात जारी स्वास्थ्य विभाग के फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा के अनुसार आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 2439 रही, जिसमें से 55 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 2341 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 4 हजार 246 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि गुरुवार को हमें कुल 1476 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 67 हजार 841 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। गुरुवार को 18 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 3149 हो चुकी है।
 
डॉ. शर्मा के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 908 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से गुरुवार को 22 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4252 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख