Daily Horoscope
✕

यूपी में 24 घंटे में मिले 29,754 नए संक्रमित मरीज, 163 संक्रमित मरीजों की हुई मौत

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (22:31 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है और लगातार हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना से संक्रमण के 29,754 नए मामले सामने आए हैं और वहीं 163 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है तथा पिछले 24 घंटे में 14,391 कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

ALSO READ: कानपुर : देश के बड़े व्यापारी नेता और 4 बार सांसद रहे श्यामबिहारी मिश्रा का कोरोना से निधन
 
उत्तरप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण के 29,754 नए मामले सामने आए हैं जिसमें सर्वाधिक लखनऊ 5014, प्रयागराज 2175, कानपुर नगर 1740, वाराणसी 1637 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और वहीं पिछले 24 घंटे में 14,391 एवं अब तक 6,75,702 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

ALSO READ: कोरोना से जूझ रहे राज्यों को रोजाना 700 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा रिलायंस, 70 हजार मरीजों की बचेगी जान
 
संक्रमण को पूरी तरीके से रोकने के लिए प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,15,435 क्षेत्रों में 5,48,784 टीम दिवस के माध्यम से 3,27,53,150 घरों की 15,84,52,218 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। इसी के साथ अभी तक 92,44,878 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। पहली डोज लेने वालों में से 16,89,688 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। इस प्रकार कुल 1,09,34,566 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।


 
 
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 1 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है गई हैं। अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि अगर होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग अगर चिकित्सक की सलाह लेना चाहते हैं तो वे हेल्प लाइन नंबर 18001805146 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने जनता से अपील की है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे और घर से निकलने के पहले मास के जरूर लगाए। (भाषा)
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख