sawan somwar

ईरान से लाए गए 289 भारतीय नागरिक, कोरोना के खौफ के बीच सेना के कैंप में बिता रहे हैं खुशनुमा पल

Updated: मंगलवार, 17 मार्च 2020 (12:21 IST)
जैसलमेर। ईरान से लाए गए 289 भारतीय नागरिक राजस्थान के जैसलमेर में स्थित सेना के स्वास्थ्य केंद्र में खुशनुमा माहौल में समय गुजार रहे हैं।
 
सेना ने उनके मनोरंजन के लिए लिए उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई हैं। उन्हें एक पल के लिए भी यह एहसास नहीं हो रहा है कि अपने घर से दूर हैं। उनकी सुख-सुविधाओं का पूरा खयाल रखा जा रहा है। वे दिन में यहां फुटबॉल, शतरंज, ताश और बैडमिंटन आदि खेलते नजर आ रहे हैं।
 
हालांकि सैन्याधिकारी लगातार इन्हें कोविड-19 से बचाव के लिए ली जाने वाली सावधानियों के बारे में बता रहे हैं और दिन में कई बार हाथ धुलाने के साथ इनकी जांच भी की जा रही है। यहां पहुंचे नागरिक यहां के वातावरण में ढल चुके हैं। स्वास्थ्य केंद्र में खुशनुमा नजारा देखा गया। ये सभी लोग एकसाथ नमाज अदा करते हैं।
 
उधर पर्यटन की दृष्टि से विख्यात स्वर्णनगरी जैसलमेर में कोरोना वायरस के प्रति सजगता एवं सावधानी के साथ ही जागरूकता बरतने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को जिला कलक्टोरेट सभागार में होटल एवं पर्यटन व्यवसायियों के साथ बैठक की एवं आह्वान किया कि होटल में विदेशी पर्यटकों के आने पर सेल्फ डिक्लरेशन फॉर्म व शी फॉर्म भरवाने के साथ ही उनकी जांच आवश्यक रूप से कराएं।
 
उन्होंने कोरोना वायरस के बचाव के संबंध में होटल व्यवसायियों से आह्वान किया कि वे होटल के सभी कमरों की 1 प्रतिशत सोडियम हाइपो क्लोराइड सॉल्यूशन को पानी में डालकर प्रतिदिन सफाई कराने और स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख