Hanuman Chalisa
✕

कोरोना संक्रमण के 2141 नए मामले, 20 की मौत, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (10:44 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 2,141 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,36,517 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,510 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,943 पर पहुंच गई है।
 
इन 20 मामलों में वे 13 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 7 मामले सामने आए, उनमें से महाराष्ट्र से 3 और कर्नाटक, पंजाब, उत्तरप्रदेश तथा पश्चिम बंगाल से 1-1 मरीज थे।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,510 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 458 मामलों की कमी दर्ज की गई है, वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.85 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,40,82,064 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्युदर 1.19 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.46 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख