Daily Horoscope
✕

कंचनजंघा पर फंसे पर्वतारोहियों के लिए 21 दिवसीय लॉकडाउन बना ‘बिग बॉस चैलेंज’

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (22:33 IST)
कोलकाता। दार्जिलिंग के हिमालय पर्वतारोहण संस्थान के 75 प्रशिक्षुओं के लिए वह बहुत भयावह समय था जब कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी 21 दिवसीय लॉकडाउन घोषित होने के समय वह 14600 फीट ऊपर चौरीखांग बेस कैंप में फंस गए थे। 
 
उन्हें 24 मार्च को लॉकडाउन घोषित होने के दो दिन बाद ही अपना प्रशिक्षण पूरा करके अपने अपने शहर लौट जाना था लेकिन किसी को पता नहीं था कि अब उन्हें 21 दिन तक ‘एचएमआई बिग बॉस चैलेंज’ का सामना करना पड़ेगा। 
 
उन्हें दार्जिलिंग लाया गया जहां एशिया का पहला पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र है। ये 75 पर्वतारोही वहीं रह रहे हैं। 
 
संस्थान के ग्रुप कप्तान और प्रिंसिपल जय किशन ने दार्जिलिंग से प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘सिक्किम और पश्चिम बंगाल सरकार की मदद से हम प्रशिक्षुओं को सुरक्षित संस्थान ले आए लेकिन बड़ी चुनौती उन्हें सुरक्षित और व्यस्त रखने की थी।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘इसलिए हमने बिग बॉस चैलेंजस का सोचा। हर किसी को इस लोकप्रिय टीवी शो के बारे में पता है। हमें इसकी 15 लाख रुपए अतिरिक्त लागत आई लेकिन हमने उनसे अतिरिक्त पैसा नहीं लिया।’ 
 
किशन ने कहा कि ये सभी अपना दिन दो घंटे योग, ध्यान, प्राणायाम के साथ शुरू करके राष्ट्रगीत गाते हैं। इसके बाद सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा लांघे बिना नाश्ता करते हैं।’
 
उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि बाहरी लोगों से उनका कोई संपर्क नहीं रहा और वे सभी फिट है। यह संस्थान बाहरियों के लिए पूरी तरह बंद है। इसके बावजूद हम सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।’ 
 
नाश्ते के बाद स्वच्छता कार्यक्रम होता है। फिर लंच ब्रेक और वार्ता, परिचर्चा, वाद विवाद, नृत्य स्पर्धाए होती है। सर्वश्रेष्ठ फिटनेस, सर्वश्रेष्ठ जुम्बा डांसर, सर्वश्रेष्ठ गार्डनर, सर्वश्रेष्ठ सफाईकर्मी और सर्वश्रेष्ठ कहानी कहने वाले को पुरस्कार दिए जा रहे हैं।’ (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख