Narak Chaturdashi
✕

भारत ने 18 माह में लगाए 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन, रचा इतिहास

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2022 (15:06 IST)
नई दिल्ली। भारत में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के 548 वें दिन रविवार को 200 करोड़ कोविड टीके लगाने का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दूसरा देश है।
 
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में 200 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। देश में कोविड का पहला टीका 16 जनवरी 2021 को लगाया गया था। 200 करोड़ कोविड टीके लगाने का आंकड़ा 18 महीनों में प्राप्त कर लिया है।
 
शुरूआत में स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को कोविड टीका दिया गया था। बाद में इसे समाज के सभी वर्गों को आयु के अनुसार उपलब्ध कराया गया। फिलहाल देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना का निशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है।
देश में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वदेश में निर्मित कोविशील्ड और कोवैक्सिन के कोविड टीके लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर विदेशी टीके जैसे स्पूतनिक तथा अन्य विदेशी टीके उपलब्ध हैं। देश में 18 वर्ष से कम आयु की आबादी के लिए विशेष रुप से टीके बनाए गए हैं।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

अगला लेख