Daily Horoscope
✕

कश्मीर में corona virus के मामलों की संख्या 200 के पार

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (13:26 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 200 के पार हो गई है। घाटी में इस महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को मंगलवार को 27 दिन हो गए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि लोगों के एकत्र होने और गतिविधियों पर पाबंदियां लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने घाटी के प्रमुख स्थानों पर मुख्य सड़कों को सील कर दिया है और कई स्थानों पर अवरोधक लगाए हैं। उन्होंने बताया कि केवल वैध पास के साथ ही लोगों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है।
ALSO READ: Corona के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी था : उमर
इस बीच घाटी में बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहा। केवल दवा तथा किराने की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है। कश्मीर में शैक्षणिक संस्थान, जिम, पार्क, क्लब और रेस्तरां बंद हैं।

प्रशासन ने कहा कि चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं को इन पाबंदियों से छूट दी गई है। इस केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है जिनमें से कश्मीर में 222 मामले और जम्मू में 48 मामले सामने आए है। जम्मू-कश्मीर में इस महामारी से 4 मरीजों की मौत हुई है और 16 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। (भाषा)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

Microsoft Layoff Plan: माइक्रोसॉफ्ट ने 60 हजार कर्मचारियों के लिए निकाला खास ऑफर, नौकरी छोड़ने पर क्या होगा फायदा?

LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के लिए मतगणना, पटना में कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर

Jail Break in Tamil Nadu: दौरे का नाटक कर 17 कैदी जेल गार्ड पर हमला कर फरार, पुलिस ने 4 को दबोचा

Cyclone Arnab Alert: 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; स्कूल बंद और ट्रेनें रद्द

अगला लेख