ramcharitmanas
✕

पाकिस्तान में Corona की चपेट में आए 20 और डॉक्टर, संख्‍या पहुंची 50

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (21:51 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को कम से कम 20 डॉक्टर कोरोना वायरस (Corona virus) की चपेट में आ गए जिससे राज्य में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित चिकित्सा कर्मियों की संख्या 50 तक पहुंच गई है।

पाकिस्तान के चिकित्सा से जुड़े संगठन ने बताया कि देश में अब तक 100 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और अर्धचिकित्सा कर्मी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। देश में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार पर डॉक्टरों को सुरक्षा कवच नहीं मुहैया कराने के आरोप लग रहे हैं।

पंजाब सरकार के एक अधिकारी के अनुसार अब तक प्रांत में 50 से ज्यादा चिकित्साकर्मी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया, निश्तार अस्पताल, मुल्तान के 22 डॉक्टर और छह नर्सों के रविवार और सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अस्पताल के 160 डॉक्टर और नर्स पृथक किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर कोरोना वायरस के मरीज के सीधे संपर्क के कारण संक्रमण की चपेट में आ गए थे।पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मसोदूर रौफ हराज ने कहा, चिकित्साकर्मी जो पहले मोर्चे पर लड़ रहे हैं उन्हें एन-95 मास्क तक नहीं मुहैया कराया जा रहा है जिसकी वजह से डॉक्टरों, नर्सों और अर्धचिकित्साकर्मियों की जान खतरे में है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार चिकित्साकर्मियों को पीपीई देने में विफल रहती है तो कर्मी हड़ताल पर जाएंगे। पाकिस्तान यंग नर्सेज एसोसिएशन की अध्यक्ष साइमा अंसारी ने सरकार द्वारा पीपीई नहीं मुहैया कराए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कम से कम दो नर्स की मौत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हो गई।

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने निश्तार अस्पताल मुल्तान की स्थिति का संज्ञान लिया है और स्वास्थ्य अधिकारियों को चिकित्सा कर्मियों को सुरक्षा किट देने को कहा है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण के 5,374 मामले सामने आ चुके हैं और देश में इससे मरने वालों की संख्या 93 तक पहुंच गई है। (भाषा) 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख