सम्बंधित जानकारी
- उत्तराखंड के देहरादून में भी हुई एक ओमिक्रॉन पॉजिटिव केस की पुष्टि, मचा हड़कंप
- दक्षिण अफ्रीका में हुए अध्ययन से हुआ खुलासा, 'ओमिक्रॉन' डेल्टा से कम खतरनाक
- दुनिया के इन देशों में कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगे प्रतिबंध, जानिए किस देश में क्या है ओमिक्रॉन का हाल?
- तमिलनाडु में ओमिक्रॉन धमाका, 1 ही दिन में मिले 33 मरीज, अब तक 280 लोग नए वैरिएंट की चपेट में
- ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच खतरा बने वैष्णो देवी आने वाले कोरोना संक्रमित
ओडिशा में मिले ओमिक्रॉन के 2 नए मामले, मामलों की संख्या बढ़कर 4 हुई
भुवनेश्वर। ओडिशा में नाइजीरिया से लौटे दो नाबालिग गुरुवार को कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए जिसके बाद राज्य में इस स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 4 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
'इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस' (आईएलएस) के निदेशक अजय परिदा ने बताया कि मरीजों की उम्र 11 और 15 साल है और ये भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। उनका यहीं एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इससे पहले 21 दिसंबर को नाइजीरिया और कतर से लौटे 2 यात्री भी ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाए गए थे। ये दोनों मरीज खुर्दा और जगतसिंहपुर जिले के निवासी हैं। स्वास्थ्य सेवा निदेशक विजय महापात्र ने बताया कि राज्य सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है और टीकाकरण अभियान भी तेज कर दिया गया है।
