biodatamaker
✕

covid 19 : गोवा में 2 और लोग Corona से संक्रमित, 41 का इलाज जारी

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (10:32 IST)
पणजी। गोवा में भारतीय तटरक्षक बल का 1 अधिकारी और 1 अन्य महिला कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में कुल 41 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तटरक्षबल बल का अधिकारी मुंबई से गोवा आए 11 सदस्यीय दल का हिस्सा था।
ALSO READ: बड़ी खबर : गोवा में मास्क बिना नहीं मिलेगा राशन-पानी, पेट्रोल
उन्होंने बताया कि दल के अन्य 10 सदस्यों की जांच की गई है और वे संक्रमित नहीं हैं लेकिन उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। पुणे से गोवा आई 1 महिला के नमूनों में ट्रूनेट (त्वरित) जांच में संक्रमण पाया गया है। पुन: पुष्टि के लिए नमूनों को गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वह अन्य 21 लोगों के साथ गोवा आई थी, बाकी के सभी लोग संक्रमणरहित हैं और उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है।
 
मंगलवार शाम तक राज्य में 39 मरीजों का इलाज चल रहा था, अब 2 नए मामले आने से यह संख्या 41 हो गई। संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख