Hanuman Chalisa
✕

जयपुर में कोरोना वायरस से 2 और लोगों की मौत, राजस्थान में कुल 1270 संक्रमित

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (11:13 IST)
जयपुर। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार करा रहे 2 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 41 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 1,270 हो गई।
 
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती 2 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह 41 नए मामले सामने आए जिनमें 27 भरतपुर से हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,270 हो गई है। उपचार के बाद 93 मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
ALSO READ: अच्छी खबर, राजस्थान में 22 फीसदी Corona मरीज हुए संक्रमण मुक्त
अधिकारियों के अनुसार जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय बुजुर्ग और 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वे क्रमश: किडनी रोग एवं मधुमेह से पीड़ित थे। राज्य में 41 नए मामलों में से 27 भरतपुर, 5 कोटा, 2-2 मामले जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर तथा 1-1 मामला बांसवाड़ा, नागौर एवं जैसलमेर में सामने आया है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के अलावा 60 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख