Hanuman Chalisa

Covid 19: देश में 2,26,770 लोग संक्रमित, 6,348 की मौत

शुक्रवार, 5 जून 2020 (11:30 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,770 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई।
 
ALSO READ: ब्राजील में Corona virus से पिछले 24 घंटे में 1,473 मौतें, इटली को पीछे छोड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,10,960 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,09,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 1 मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 48.27 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों में विदेश नागरिक भी शामिल हैं।
 
गुरुवार सुबह से अब तक 273 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 123 महाराष्ट्र से हैं। दिल्ली के 44, गुजरात के 33, उत्तरप्रदेश के 16, तमिलनाडु के 12, पश्चिम बंगाल के 10, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में 6-6, कर्नाटक, बिहार और राजस्थान में 4-4, आंध्रप्रदेश और केरल में 3-3, उत्तराखंड में 2 और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई।
 
ALSO READ: असम में Corona वायरस के 47 नए मामले
देश में इस खतरनाक वायरस से 6,348 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 2,710 मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 1,155, दिल्ली में 650, मध्यप्रदेश में 377, पश्चिम बंगाल में 355, उत्तरप्रदेश में 245, तमिलनाडु में 220, राजस्थान में 213, तेलंगाना में 105, आंध्रप्रदेश में 71 मौतें हुई हैं।
 
जम्मू-कश्मीर में 35 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 10, ओडिशा में 7, झारखंड में 6 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 5-5 लोगों की मौत हुई। असम में 4 और छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में 70 फीसदी वैसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के पीडि़त थे। (भाषा)

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख