dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, दिल्ली में भी पहुंचा ओमिक्रॉन, तंजानिया से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव

Updated: रविवार, 5 दिसंबर 2021 (12:16 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तंजानिया से लौटे व्यक्ति को ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया है। मरीज का इस समय लोक नायक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसे बीमारी के मामूली लक्षण हैं। कुल मिलाकर देश में अब तक कोरोना के इस नए वैरिएंट से अब तक 5 लोग संक्रमित हुए हैं।
 
ALSO READ: राहतभरी खबर, 38 देशों में फैला कोरोना का Omicron वैरिएंट, एक भी मौत नहीं
शनिवार को गुजरात के जामनगर और महाराष्‍ट्र के मुंबई में ओमिक्रॉन के मरीज मिले थे। इससे पहले कर्नाटक में भी ओमिक्रोन के 2 मामले सामने आए थे। 
 
राहत की बात यह है कि 38 देशों में फैल चुके इस कोरोना वैरिएंट से अभी तक एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। एट रिस्क वाले देशों से लौटे कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनकी रिपोर्ट जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजी गई है।
 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण फैलने की दर अधिक है लेकिन इसके लक्षण हल्के हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन से संक्रमित किसी भी मरीज को ऑक्सीजन नहीं दी गई। इससे अभी तक मृत्यु दर भी नहीं बढ़ी है।

ALSO READ: पुतिन के कुछ घंटों का भारत दौरा इतना अहम क्यों है?
उल्लेखनीय है कि देश में पिछले 24 घंटों में 8895 नए कोरोना मरीज मिले, 6918 लोग स्वस्थ हुए और 2,796 लोगों महामारी की वजह से मौत हो गई। 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल समेत 3000 सेे ज्यादा हिरासत में

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

अगला लेख