suvichar
✕

इंदौर में Corona के प्रति घोर लापरवाही, संक्रमित 11 हजार के पार, 194 नए Positive मरीज मिले

Updated: रविवार, 23 अगस्त 2020 (11:55 IST)
इंदौर। ऐसा लगता है कि इंदौरियों (Indore news) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के साथ जीने की आदत डाल ली है। सोशल डिस्टेंसिंग का न पालने का शगल और मास्क न पहनकर निकलने में अपनी शान समझकर दुकानों और सब्जी मंडियों में निकलने वाले हूजूम का ही नतीजा है कि एक बार फिर तेजी से नए मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को 194 नए मरीज मिले और 4 लोगों की जान कोरोना ने ली। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया है।
 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में शनिवार को 1588 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 1380 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 194 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 हजार 161 पर पहुंच गई है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार शनिवार को 1563 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 1 लाख 92 हजार 920 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। विभिन्न अस्पतालों से 70 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 7656 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3145 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

गणेश चतुर्थी पर दिखी घोर लापरवाही : 22 अगस्त को घर-घर में गणेश जी विराजने वाले थे, जिसके कारण इंदौर की उत्सव प्रिय जनता में काफी जोश था। भले ही कोरोना के कारण सार्वजनिक स्थलों पर गणेश की मूर्ति की स्थापना नहीं किए जाने की मुनादी सरकार की तरफ से पहले ही कर दी गई थी लेकिन घर में विराजित होने वाले भगवान गणेश की मूर्ति लेने वालों के उत्साह में कमी नहीं आई। अधिकांश जगह सोशल डिस्टेंटिंग का तो मजाक बनाया ही साथ ही साथ बड़ी संख्या में लोगों ने मास्क भी नहीं पहने हुए थे।
 
लगातार बारिश के बाद भी बाजारों में भीड़ : शुक्रवार शाम से तेज बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी है। भारी बारिश के बाद भी भगवान गणेश की मूर्ति के लिए बाजारों में बेतहाशा भीड़ देखने को मिली। चाहे राजबाड़ा हो या फिर रिवर साइड रोड़, चाहे मालवा मिल हो या पाटनीपुरा सभी जगह लोगों का हुजूम दिखाई दिया। सड़कों, ठेलों और दुकानों पर मूर्ति व फूल पत्ती बेचने वालों ने ऐसा जताया मानों शहर से कोरोना वायरस नामक महामारी काफुर हो चुकी है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख