Daily Horoscope
✕

इंदौर में Corona के 18 नए मरीज मिले, 538 की रिपोर्ट निगेटिव, कुल संक्रमित 1700 के करीब

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (01:09 IST)
इंदौर। कोरोना महामारी में रेड जोन में शुमार इंदौर में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा घटने लगा है। बुधवार को केवल 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल 556 सैंपलों में 538 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2 नई मौतों के बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 83 हो गई जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1700 के नजदीक पहुंच गया।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया द्वारा देर रात जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बुधवार को कुल 556 सैंपल लिए गए, जिनमें 538 लोगों में कोरोना के संक्रमण नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि हमें बुधवार तक कुल 1174 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार 18 नए कोरोना मरीजों के सामने आने के बाद इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1699 पर पहुंच गया है। मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि बुधवार को 104 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 595 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि इंदौर जिले में 1021 मरीज उपचाररत हैं। बुधवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरिज गार्डन एवं हॉस्टल) से 127 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख