Daily Horoscope
✕

Corona virus से न्यूयॉर्क में हो सकती है 16 हजार लोगों की मौत : गवर्नर

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (18:15 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने अमेरिका के अन्य गवर्नरों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करें। साथ ही कुओमो ने चेताया कि उनके शहरों को भी न्यूयॉर्क जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है, जहां संक्रमण से करीब 16 हजार लोगों की जान जा सकती है।
 
महामारी पर अपनी दैनिक प्रेसवार्ता में कुओमो ने गेट्स फाउंडेशन से जुडे़ एक समूह के हवाले से दर्शाए गए मौत के अनुमानों के आंकड़ों की ओर ध्यान दिलाया।
 
इन अनुमानों के मुताबिक, महामारी के समाप्त होने तक 93000 अमेरिकियों और 16000 न्यूयॉर्क वासियों की मौत हो जाएगी। कुओमो ने कहा, 'लेकिन बाकी देश को यह बताता है कि केवल न्यूयॉर्क नहीं है। अगर आप इस संख्या पर भरोसा करते हैं तो न्यूयॉर्क में 16000 मौतें, इसका मतलब है कि न्यूयॉर्क के बाहर भी हजारों मौतें होने जा रही हैं।'
 
कुओमो ने अन्य राज्यों के गवर्नरों को आगाह करते हुए कहा कि यह आज न्यूयॉर्क की समस्या हो सकती है लेकिन यह कल कंसास, टेक्सॉस और न्यू मेक्सिको की समस्या हो सकती है। उन्होंने अन्य राज्य के गवर्नरों को न्यूयॉर्क के वर्तमान हालात देखकर सचेत रहने की चेतावनी भी दी।
 
वहीं, कुओमो ने देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की लेकिन नमूनों की जांच की संख्या पर गर्व महसूस करने की बात भी कही। उन्होंने कहा, 'जितनी अधिक जांच आप करते हैं, उतना ही अच्छा आप कर रहे हैं।'

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख