ramcharitmanas

विदेश से लौटे 16 लोग 'लापता', शासन को भेजी सूचना

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (22:46 IST)
बहराइच (उप्र)। विदेश यात्रा से उत्तर प्रदेश के बहराइच लौटे जिले के 190 लोगों में से 16 लोगों को स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन अभी तक तलाश नहीं सका है। इन लोगों की तलाश के लिए शासन को सूचना भेजी गई है।

विदेशी यात्रियों की निगरानी कर रहे मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) प्रदीप यादव ने गुरुवार को बताया कि विदेश से आए सभी 16 लापता लोगों की तलाश में स्थानीय पुलिस और अभिसूचना इकाई को लगाया गया है और सरकारी रिकॉर्ड में मौजूद इनके मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग की जा रही है।

सीआरओ ने कहा कि ऐसा लगता है कि इन लोगों ने अपना पासपोर्ट तो बहराइच के पते से बनवाया होगा लेकिन बाद में ये कहीं और जाकर बस गए होंगे। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा से भारत वापस आने पर संभवतः ये बहराइच आए ही नहीं होंगे।

इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बाद से आव्रजन विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर चीन, थाईलैंड, दुबई, ईरान, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, कुवैत, मस्कट और शारजाह सहित विभिन्न देशों से भारत पहुंचे 190 ऐसे लोगों की सूची बनाई गई है जिनके पासपोर्ट में बहराइच निवास दर्ज है।

उन्होंने बताया कि इनमें से 16 लोगों की अभी तक कोई जानकारी न तो जिला प्रशासन के पास है और न ही स्वास्थ्य विभाग के पास। तीन लोग दूसरे राज्यों में अपना आगमन दर्ज करा चुके हैं। शेष 171 लोगों में से अधिकांश तक पुलिस और राजस्व विभाग की मदद से स्वास्थ्य विभाग पहुंच चुका है तथा शेष तक शीघ्र पहुंच रहा है। इन सबको अपने अपने घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है।

सिंह ने बताया कि जिन लोगों तक स्वास्थ्य टीम पहुंच चुकी है, उनके घर के बाहर हरे रंग का क्वारेंटाइन स्टिकर चस्पा किया गया है। स्टिकर में लिखा है कि ये विदेश से लौटे हैं।इन्हें अपने घर में अलग कमरे में रहने की सलाह दी गई है। कृपया तारीख तक इनके घर न जाएं।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि घर में क्वारेंटाइन किए गए विदेश यात्रा से लौटे इन लोगों के गांव में जाकर ग्राम प्रधान को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वो क्वारेंटाइन की तारीख तक इन्हें घर से बाहर न निकलने दें। सिंह ने कहा कि राहत की खबर यह है कि टेस्टिंग के लिए बहराइच से भेजे गए सभी आठ संदिग्ध मरीजों के सैम्पल कोविड 19 जांच में निगेटिव पाए गए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख