dharma sangrah
✕

भारत में लगातार तीसरे दिन 20 हजार से कम Corona के नए मामले

Updated: सोमवार, 4 जनवरी 2021 (11:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 20 हजार से कम नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,03,40,469 हो गए, जिनमें से 99.46 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
ALSO READ: Live : किसानों के समर्थन में आए अभिनेता धर्मेंद्र, सरकार से होने वाली वार्ता पर कही बड़ी बात
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 16,504 नए मामले सामने आए, वहीं 214 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,49,649 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार कुल 99,46,867 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
 
देश में लगातार 14 दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 3 लाख से कम है। अभी कुल 2,43,953 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.36 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
ALSO READ: गाजियाबाद में अंत्येष्टि स्थल की छत गिरने के मामले में JE समेत 3 गिरफ्तार, भ्रष्टाचार ने लील ली 25 जिंदगियां
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 3 जनवरी तक कुल 17,56,35,761 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 7,35,978 नमूनों की जांच रविवार को की गई। (भाषा)

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

Lal Krishna Advani : लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद कराया गया एडमिट

अनंत सिंह का चौंकाने वाला दावा, बोले- नीतीश कुमार का साथ देने पर मेरे 9 लोग मारे गए, बाद में दी सफाई

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CJP नेता अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

अगला लेख