manglik dosh calculator
✕

दिल्ली के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज में 13 छात्रों समेत 15 कोरोना संक्रमित, कॉलेज परिसर बंद

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (14:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज के 13 छात्रों और दो कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद परिसर के भीतरी क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि सभी निवासियों के लिए पृथक-वास और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए डीन कार्यालय की ओर से जरूरी एवं सख्त कदम उठाये जा रहे हैं।
 
आवास-सह-कॉलेज के डीन पादरी और सार्वजनिक प्रबंधक (सुरक्षा अधिकारी) में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये दोनों छात्रावास में रहने वाले छात्रों, दिल्ली कॉलेज के छात्रों के एक समूह को मार्च के आखिरी सप्ताह में हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में शैक्षणिक दौरे पर ले गए थे।
 
नोटिस के अनुसार, कॉलेज के भीतरी हिस्से को सभी के लिए बंद कर दिया गया है और मामले दर मामले के आधार पर प्रधानाचार्य से अनुमति मिलने पर ही वहां जाने की इजाजत होगी। प्रासंगिक और नियमित कार्य करने वाले उचित प्रक्रिया और सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए कॉलेज के बाहरी हिस्से में आ-जा सकते हैं। 
 
नोटिस में कहा गया है कि स्थिति में सुधार की अधिसूचना मिलने तक संकाय के सदस्य कॉलेज आना टाल सकते हैं।
 
सेंट स्टीफेन्स कॉलेज के शासी निकाय की सदस्य नंदिता नरेन ने कॉलेज के प्रधानाचार्य जॉन वर्गीज को पत्र लिखकर छात्रों के कोविड-19 से संक्रमित होने और डलहौजी दौरे से संबंधित रिपोर्ट को लेकर कई सवाल किए।
 
पत्र में नरेन ने यह भी पूछा कि क्या कॉलेज प्रशासन ने इस दौरे और छात्रावास खोलने तथा 200 से अधिक छात्रों को पिछले कुछ महीनों में वापस आने की इजाजत देने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय और राज्य सरकार से अनुमति ली थी।
 
शासी निकाय की सदस्य ने पूछा कि कोविड-19 महामारी के समय में कॉलेज के अधिकारियों ने इस दौरे का आयोजन क्यों किया? क्या इस दौरे को प्रधानाचार्य ने मंजूरी दी थी? क्या इसके लिए छात्रों के अभिभावकों की रजामंदी ली गई थी? क्या महामारी के ऐसे समय में इस दौरे के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय और राज्य सरकार से
अनुमति ली गई थी?
 
अपने जवाब में वगीर्ज ने छात्रों और कर्मियों की जांच रिपोर्ट की पुष्टि करने के अलावा कहा कि जिस दौरे को लेकर सवाल किया जा रहा उसकी अनुमति उन्होंने दी थी और इसके लिए छात्रों के अभिभावकों से मंजूरी भी ली गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में इजाफा हो रहा है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख