dharma sangrah
✕

12 देशों से लाए जाएंगे 15000 भारतीय नागरिक

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (16:23 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने फैसला किया है कि एक सप्ताह में 12 देशों से 15 हजार भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा, जो कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते विभिन्न देशों में फंसे हुए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में भी विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों और कामगारों को विशेष रेलगाड़ियों से अपने-अपने राज्यों में भेजने की शुरुआत कर दी गई है। 
 
नागर विमानन मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार 64 विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। 7 मई से 13 मई तक एक सप्ताह के लिए कुल 64 उड़ानों के परिचालन की योजना बनाई है। इनमें अधिकतर उड़ानों का परिचालन सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और उसकी इकाई एक्सप्रेस एयर करेगी।
 
 खाड़ी देशों से इन विशेष उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। 7 और 8 मई को इन देशों से यात्रियों को लाया जाएगा। 
गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए सरकार विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। 
 
पुरी ने बताया कि विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने वाले 64 विमानों में से 9 देशों से आने वाले 11 विमान तमिलनाडु में उतरेंगे। यात्रियों की सूची संबंधित देशों में स्थित भारतीय दूतावास तैयार करेंगे। यात्रा का खर्च यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा। (एजेंसियां) (file photo)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख