sundarkand
✕

Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 128 नए मामले, 1792 उपचाराधीन मरीज, 4 की मौत

Updated: शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (11:49 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,83,250 हो गई है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,792 पर पहुंच गई है तथा 4 लोगों की मौत हुई है। टीकाकरण अभियान में अभी तक 220.56 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार केरल द्वारा संक्रमण से मौत के 4 और मामलों को संकलित किए जाने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,745 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में संक्रमण की दैनिक दर 0.06 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक दर 0.07 प्रतिशत है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,792 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
 
देश में अभी तक कुल 4,41,50,713 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.56 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख