dharma sangrah
✕

INS Shivaji के 12 प्रशिक्षु नौसैनिक कोरोनावायरस से संक्रमित

Updated: बुधवार, 24 जून 2020 (11:17 IST)
पुणे। भारतीय नौसेना के अग्रणी प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में से एक लोनावला के आईएनएस शिवाजी के कम से कम 12 प्रशिक्षु नौसैनिक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
 
नौसेना स्टेशन की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यहां कोविड-19 का पहला मामला 18 जून को सामने आया था और संक्रमित कैडेट 157 प्रशिक्षु नौसैनिकों के जत्थे का हिस्सा था, जो इस महीने लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद यहां वापस लौटे थे।
ALSO READ: राहत वाली खबर : मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट देश में सबसे कम, रिकवरी रेट भी 76 के पार
इसमें बताया गया कि जून के पहले हफ्ते में वापस लौटे इन प्रशिक्षु नौसैनिकों को प्रतिष्ठान में बनाए गए क्वारंटाइनमें 14 दिन रखा गया था। इस अवधि के दौरान इनमें से 1 में संक्रमण के लक्षण नजर आए और 18 जून को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके बाद क्वारंटाइन में उसके संपर्क में आए लोगों की जांच की गई। इन 157 प्रशिक्षु नौसैनिकों में से 12 संक्रमित पाए गए। इसमें कहा गया कि चूंकि संक्रमण एक क्वारंटाइन तक ही सीमित था इसलिए इसके प्रतिष्ठान के अन्य हिस्सों अथवा लोगों तक फैलने की आशंका नहीं है। हालांकि इसे फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

ईरान में भीषण सड़क हादसा, कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत, 16 घायल

कश्मीर के गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक लुढ़का

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

अगला लेख