dharma sangrah
✕

सावधान, नहीं पहना मास्क तो लगेगा 1000 का जुर्माना

Updated: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (07:15 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोनावायरस महामारी से 8864 लोगों की जान जा चुकी है। इसी को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने मास्क पहने के नियम का उल्लंघन करने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाने की घोषणा की। 
 
कर्नाटक सरकार ने गुरुवार से जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत नगर निगम क्षेत्रों में मास्क पहनने के नियम का उल्लंघन करने वालों पर 1,000 रुपए के जुर्माने की और अन्य स्थानों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाए जाने की घोषणा की।
 
मुख्य सचिव टी एम विजय भास्कर द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग 15 अक्टूबर के बाद क्रमबद्ध तरीके से स्कूल और शिक्षा संस्थानों को पुन: खोलने पर विचार कर सकता है।
 
कोविड-19 की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर अभी तक 200 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा था। लोगों द्वारा नियम का उल्लंघन किए जाने के कई मामले सामने आने के बाद इसे बढ़ाया गया है।

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोनावायरस के अब तक 63 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी से 99 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी लोगों की लापरवाही थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कई लोग अभी बगैर मास्क के बाहर घूमते दिखाई दे रहे हैं तो कई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

अगला लेख