ramcharitmanas
✕

100 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, फिर मनाया जन्मदिन...

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (15:14 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक 100 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना से जंग जीत ली और वहीं इस परिवार की 4 पीढ़ी ने कोरोना को चारों खाने चित कर दिया और घर पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला का धूमधाम से जन्मदिन मनाया। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हिम्मत और विश्वास को टूटने मत दीजिए और जज्बे को बनाए रखें, जीत हमारी ही होगी और करोना को हारना ही पड़ेगा।

ALSO READ:  विश्व में कोरोना से 16.30 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित, 33.79 लाख से अधिक लोगों की मौत
 
चार पीढ़ी ने मिलकर कोरोना को हराया: बीते दिनों 100 साल की दादी सरदार कौर और परिवार के अन्य सदस्य संक्रमित हो गए थे, लेकिन परिवार ने उनका साथ नहीं छोड़ा। वो हर कदम पर दादी के साथ दीवार की तरह खड़े रहे। पौत्र विक्रांत चौधरी सहित वधू नीशू चौधरी ने दादी की पूरी देखभाल की और इस देखभाल का ही नतीजा है कि दादी ने ठीक होने के बाद 100वें जन्मदिन का केक काटा। दादी के ठीक होने पर परिवार ने उनका 100वां जन्मदिन मनाया। न सिर्फ दादी बल्कि परिवार के अन्य 5 सदस्यों ने भी कोरोना को मात दे दी। दूसरे शब्दों में हम कहें तो इस परिवार की 4 पीढ़ी ने एकसाथ मिलकर कोरोना को शिकस्त दे दी।
 
जीने के आत्मविश्वास ने हराया कोरोना को: अपना अनुभव बताते हुए परिजनों का कहना है कि करीब 15 दिन बहुत गंभीर संकट में गुजरे, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। कोरोना पर जीत के बाद दादी ने कहा कि वो अपनी मेहनतकश जिंदगी, सक्रियता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की वजह से ये जंग जीती हैं।



वे कहती हैं कि इलाज के दौरान उन्होंने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया और घर वालों का भी हौसला बढ़ाती रहीं। इससे पहले 90 वर्षीय कैलाशपति कोरोना को मात देकर घर लौट चुकी हैं। 90 वर्षीय दादी भी इस जंग को जीतकर एक ही बात कहती नजर आई थीं कि बस इस बीमारी को दिमाग पर हावी मत होने दीजिए। ये आपका कुछ नहीं कर पाएगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, दिल्ली में आज भी CEC के खिलाफ प्रदर्शन

नाना पाटेकर के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, कहा- भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति

'तिरंगे के लिए समर्पित था जीवन': नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- वे परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

अगला लेख