Daily Horoscope
✕

सुखद खबर: मध्यप्रदेश के महगवां परियट गांव में हुआ शत-प्रतिशत टीकाकरण

Updated: गुरुवार, 17 जून 2021 (16:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले का महगवां परियट गांव शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण वाला गांव बन गया है। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महगवां परियट ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में दर्ज 1,002 व्यक्तियों में से 956 पात्र व्यक्तियों को विशेष अभियान चलाकर कोविड-19 का टीका लगाया गया। शेष 46 व्यक्तियों में कोरोनावायरस संक्रमण से हाल ही में ठीक हुए लोग, गर्भवती महिलाएं और गांव से बाहर रहने वाले लोग शामिल हैं।

ALSO READ: कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर अरुणाचल में 20 किलो चावल मुफ्त
 
उन्होंने बताया कि गांव के सभी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि कई लोगों को दूसरी खुराक भी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना के टीके के प्रति फैली तमाम भ्रांतियों को दरकिनार करते हुए 102 वर्षीय महिला तिज्जो बाई कोल और 100 वर्षीय त्रिवेणी बाई ने खुद रुचि लेकर टीका लगवाया। 
 
अधिकारी ने बताया कि गांव में 100 फीसदी टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 6 अलग-अलग दल बनाए गए थे। टीकाकरण करने वाला एक दल बीमार, बुजुर्ग और दिव्यांगों के घर-घर जाकर टीका लगा रहा था।
 
पनागर से विधायक सुशील तिवारी इंदु ने महगवां परियट गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामवासियों और टीकाकरण के कार्य में लगे सभी दलों को बधाई दी। उन्होंने विधायक निधि से ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। विधायक ने टीकाकरण कराने वाली 102 वर्षीय तिज्जोबाई और 100 वर्षीय त्रिवेणी बाई को टीकाकरण के प्रति अभूतपूर्व उत्साह दिखाने के लिए 5-5 हजार रुपए की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया। 
 
अनुमंडल अधिकारी एनएस अरजरिया ने शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि गांव में लोग खुद टीका लगवाने टीकाकरण केंद्र आ रहे थे, साथ ही बीमार, बुजुर्ग व दिव्यांगों की जानकारी भी दे रहे थे ताकि उन्हें घर जाकर टीका लगाया जा सके। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख