dharma sangrah
✕

अमेरिका में हर 5 में से 1 कैदी कोरोनावायरस से संक्रमित, अब तक 1700 की मौत

Updated: शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (21:43 IST)
लिटिल रॉक (अमेरिका)। अमेरिका में हर 5 में से 1 कैदी को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है, जो दर सामान्य आबादी की तुलना में 4 गुना अधिक है। एसोसिएटेड प्रेस और मार्शल प्रोजेक्ट द्वारा एकत्र आंकड़ों के अनुसार कुछ राज्यों में आधे से अधिक कैदी संक्रमित हो गए हैं।
ALSO READ: अमेरिका में भारी बर्फबारी, कोरोना टीकाकरण अभियान पर पड़ सकता है असर
महामारी के फैले हुए 10 महीने हो चुके हैं और अब अमेरिका में लंबे समय से प्रतीक्षित कोविड-19 टीके लगने शुरू हो गए हैं। कम से कम 2,75,000 कैदी संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1,700 से अधिक की मृत्यु हो गई है और जेलों में वायरस के प्रसार के कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। इस सप्ताह जेलों में संक्रमण के नए मामले अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
 
न्यूयॉर्क के राइकर्स द्वीप जेल परिसर के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी होमर वेंटर्स ने कहा कि यह संख्या वास्तविक संख्या से बहुत कम है। वेंटर्स ने अदालत के आदेश पर कोविड-19 की स्थिति जानने के लिए देशभर में एक दर्जन से अधिक जेलों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी जेलों में जाता हूं, जहां काफी कैदी बीमार हो रहे हैं। वहां न तो न उनकी सही ढंग से जांच होती है, बल्कि उन्हें देखभाल सुविधाएं भी नहीं मिलती है इसलिए वे ज्यादा बीमार हो जाते हैं। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख