Hanuman Chalisa
✕

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में कोरोना से 13 और लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 31 अगस्त 2020 (03:11 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 13 और लोगों की मौत के बाद राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,043 हो गई है। इसके साथ ही 1,450 नए संक्रमित मिलने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 80,227 हो गई जिनमें से 14,091 रोगी उपचाराधीन हैं।
 
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों की मौत हो गई, जिनमें जयपुर में दो, अजमेर, भरतपुर, डूंगरपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक और उदयपुर में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,043 हो गई है।
 
उन्होंने कहा कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 273 हो गई  है जबकि जोधपुर में 96, बीकानेर में 73, कोटा में 72, अजमेर में 70, भरतपुर में 69, पाली में 44, नागौर में 42, उदयपुर में 27, अलवर में 24 तथा धौलपुर में 20 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हो गई है।
 
वहीं रविवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में सामने आए 1,450 नए मामलों में जयपुर में 241, कोटा में 200, जोधपुर में 149, झालावाड में 123, अलवर में 93, पाली में 55, अजमेर में 49, उदयपुर में 47, बीकानेर में 46, नागौर में 40, बांरा में 36, डूंगरपुर में 33, भरतपुर में 31, दौसा व गंगानगर में 25-25, बाडमेर, चित्तोडगढ़ तथा चूरू में 22-22, सीकर में 19, बांसवाड़ा में 18, जैसलमेर में 17, हनुमानगढ़, करौली और प्रतापगढ़ में 15-15, सवाईमाधोपुर व जालौर में 14-14, धौलपुर, राजसमंद, सिरोही एवं टोंक में 12-12, झुंझुनूं में 7, भीलवाडा में 5 और बूंदी में 4 नए मामले शामिल हैं।
 
राज्य में अब तक 23,02,023 लोगों के नमूने जांच के लिए गए। उनमें से 80,227 लोग संक्रमित पाए गए। 3,031 लोगो की जांच प्रक्रियाधीन है जबकि 14,091 रोगी उपचाराधीन हैं।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख