Daily Horoscope
✕

साफ-सफाई में मददगार बेकिंग सोडा

Updated: सोमवार, 15 सितम्बर 2014 (15:51 IST)
* डस्टबीन में कुछ डालने से पहले थोड़ा-सा बेकिंग सोडा डालिए। इससे उसमें कचरा डालने से बदबू नहीं आएगी। इतना ही नहीं, जब आप इस डिब्बे को साफ करेंगे तो यह पहले से ज्यादा चमकदार नजर आएगा। 
 
* अगर वॉश बेसिन की नाली में कुछ फंस गया हो तो लगभग आधा कटोरी बेकिंग सोडा लेकर इसमें डाल दीजिए। इससे न सिर्फ नाली साफ होगी, बल्कि उसमें से आ रही बदबू भी जाती रहेगी।
 
* कई लोगों को वॉश बेसिन और बाथ टब को साफ करते समय उपयोग में लाने वाले के‍मिकल की महक अच्‍छी नहीं लगती, तो घबराने की कोई बात नहीं। आप केमिकल की जगह बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकती है। एक स्पंज के टुकड़े में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए बाथ टब को साफ की‍जिए। आपकी समस्या दूर हो जाएगी। 
 
* कई घरों का फ्रिज, सेब, अदरक, लहसुन, प्याज तथा अन्य कोई तेज महक से भरा रहता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो चिंता की कोई बात नहीं। एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा लेकर फ्रिज में रख दीजिए। फ्रिज की दुर्गंध दूर हो जाएगी। कुछ दिनों बाद इस सोडे को बदल कर नया रख दीजिए। 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास