Hanuman Chalisa
✕

बर्तनों को दीजिए नई चमक

Written By WD
Updated: मंगलवार, 9 मार्च 2010 (11:31 IST)
ND
साफ-सुथरे, चमकते हुए बर्तन गृहिणी की सुघड़ता के परिचायक होते हैं। आमतौर पर हमारी रसोई में विभिन्न तरह के बर्तन प्रयोग किए जाते हैं जिसमें मुख्यतया स्टील, काँच, चीनी-मिट्टी, पीतल, एल्युमीनियम के बर्तन शामिल हैं। अलग-अलग तरह के बर्तनों को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके प्रयोग किए जाते हैं। यदि आप भी अपने बर्तनों को हमेशा चमचमाते हुए रखना चाहती हैं तो आजमाइए इन आसान टिप्स।

- एल्यूमीनियम के बर्तनों को चमकाने के लिए बर्तन धोने वाले पावडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बर्तनों को साफ करें। बर्तन चमचमाने लगेंगे।

- बर्तनों पर लगे जंग के धब्बे दूर करने के लिए ऑक्जेलिक एसिड के घोल में बर्तनों को कुछ देर डुबोकर रखें। फिर बोरेक्स के घोल से उसे धोएँ। बाद में पानी से साफ कर लेने से धब्बे मिट जाते हैं।

- एल्यूमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन धोने के पावडर से साफ करें।

- चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका कपड़े में लेकर रगड़ें, फिर साबुन से अच्छी तरह धोएँ। चिकनाई दूर हो जाएगी।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया