kalsarpa dosh calculator
✕

पढ़ें खाना पकाने के लिए 10 सरल टिप्स

खाना पकाने के कुछ आसान उपाय

Written By वार्ता
Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2014 (16:38 IST)
खाने का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है। ऐसा देखा गया है कि खाना बनाने का शौक अक्सर महिलाओं में पाया जाता है और ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को कुकिंग (खाना बनाना) में बहुत आनंद आता है।

कहा जाता है, जो स्वाद मां के हाथ में होता है वो किसी और में नहीं। लेकिन हम आज की इस भाग-दौड़भरी जिंदगी में कई बार खाना बनाने के बेसिक टिप्स भूल जाते हैं।

यहां 10 ऐसे टिप्स पढ़ें, जो न सिर्फ आपके खाना बनाने की गति में तेजी लाएंगे बल्कि इनसे आपको स्वादिष्ट भोजन बनाने में मदद मिलेगी।

FILE


1. अपने कार्यक्षेत्र के लिए योजना बनाएं और सभी काम में आने वाले उपकरणों को व्यवस्थित रखें। काम में आने वाले और सर्व करने के लिए इस्तेमाल लिए जाने वाले बर्तनों को निकालकर और सामने रखें।

2. अपने किचन (अपनी रसोई) में तेज धार वाले चाकू रखें जिससे आप जल्दी और आसानी से सब्जियां काट सकेंगी और इससे आपका समय भी बचेगा।

FILE


3. खाना बनाने से पहले सारी जरूरी सामग्री तैयार रखें ताकि आपको खाना बनाने में आसानी हो।

4. अगर आप कुछ उबलने के लिए रख रही हैं तो ध्यान रखें कि प्रेशर कुकर या पैन का ढक्कन बंद हो, इससे खाना जल्दी उबलेगा और आप गैस में भी बचत कर सकेंगी।

FILE


5. अगर आप मीट (मांस) पकाने वाली हैं तो खाना बनाने से कुछ घंटे पहले मेरिनेट (मसालों के मिश्रण में कुछ देर रख दें) कर दें तो खाना बहुत स्वादिष्ट बनेगा।

6. अगर आप बैकिंग करने जा रही हैं तो ध्यान रहे कि ओवन कुछ देर पहले ही गरम होने रख दें, उसके बाद ही अपनी डिश उसमें डालें।

FILE


7. अगर आप सब्जियों को उबालकर इस्तेमाल करने वाली हैं तो उसके लिए उबला हुआ पानी तैयार रखें। आपका काम आसान हो जाएगा।

8. अपना समय बचाने के लिए उन आयटम्स (डिशेज) को पहले से पकाने रख दें या पहले से पका लें जिन्हें बनने में ज्यादा समय लगता है।

FILE


9. सही सामग्री के लिए सही खाना पकाने की विधि का उपयोग करें जिससे उसका स्वाद बना रहे।

10. खाना बनाने के बाद अपना सिंक और प्लेटफॉर्म जरूर साफ करें ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें