dharma sangrah
✕

जब माइक्रोवेव में पकाएँ भोजन

Written By ND
Published: मंगलवार, 12 जनवरी 2010 (10:46 IST)
ND
* 250 ग्राम हरी सब्जियों को बिना पानी डाले ढँककर 2 से 3 मिनट तक माइक्रो करें। यदि सब्जी की मात्रा दोगुनी है तो समय को दोगुना करने के बजाय दिए गए समय में 1 मिनट जोड़ दें।

* 4 आलू या अरबी को एक पॉलीथिन में रखकर पॉलीथिन में दो-तीन छेद करें और 1 चम्मच पानी डालकर 5 मिनट माइक्रो करें। आलू, गाजर, शकरकंद, बींन्स जैसी सख्त सब्जियों को सदैव स्टैंडिंग समय दें। अर्थात दिए गए समय से पूर्व ओवन को बीच में नहीं खोलना है।

* ग्रेवी बनाने के लिए डिश में 1 चम्मच तेल डालकर प्याज, अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट माइक्रो करें। अब इसमें टमाटर प्यूरी व अन्य आवश्यक मसाले डालकर 3 मिनट माइक्रो हाई करें।

* चावल, पुलाव और बिरयानी बनाने के लिए 1 कप चावल को 1 घंटे के लिए भिगो दें। अब बाउल में 2 कप पानी, नमक, 1 चम्मच घी, मनचाही सब्जियाँ तथा मसाले डालकर 7 मिनट माइक्रो हाईहेस्ट तथा 3 मिनट मीडियम खोलकर तथा 2 मिनट फिर ढँककर माइक्रो करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम