ramcharitmanas

अपने किचन के बर्तनों को दीजिए नई चमक (देखें वीडियो)

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (16:13 IST)
आमतौर पर हमारी रसोई में कई तरह के बर्तन प्रयोग किए जाते हैं जिसमें स्टील, कांच, चीनी-मिट्टी, पीतल, एल्युमीनियम के बर्तन शामिल हैं। अलग-अलग तरह के बर्तनों को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके प्रयोग किए जाते हैं। 
 
यदि आप अपने बर्तनों को हमेशा चमचमाते हुए देखना चाहती हैं तो आजमाइए इन आसान टिप्स को :- 
 
* प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में लेकर स्टील के बर्तनों पर रगड़ने से बर्तन चमकने लगते हैं। 
 
* बर्तनों पर जमे मैल को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उबाल लें। मैल छूट जाएगा। 
 
* पीतल के बर्तन साफ करने के लिए नींबू को आधा काट लें व इस पर नमक छिड़ककर बर्तनों पर रगड़ने से वे चमकने लगते हैं। 
 
* एल्युमीनियम के बर्तनों को चमकाने के लिए बर्तन धोने वाले पावडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बर्तनों को साफ करें। बर्तन चमचमाने लगेंगे। 
 
* एल्युमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन धोने के पावडर से साफ करें। 
 
* चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका कपड़े में लेकर रगड़ें, फिर साबुन से अच्छी तरह धोएं। चिकनाई दूर हो जाएगी। 

वीडियो 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख