biodatamaker

10 आसान कुकिंग टिप्स, पर हैं बहुत काम के..., अवश्य पढ़ें...

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (11:35 IST)
* गुलाब जामुन के मावे में मैदा न मिलाकर आटा मिलाएं। 
 
* तुरई और गिलकी कड़वी निकलने पर फेंकें नहीं, उनके आसपास के डंठल सहित सब्जी बघार दें। सब्जी परोसते समय डंठल निकाल लें। कड़वापन नहीं रहेगा। 
 
* तिल कतली, काजू कतली आदि को पॉलीथिन के अंदर रखकर बेल दें, फिर काटें। शेप खराब नहीं होगा।
 
* हलवे में सूखी चीनी न डालकर शकर की चाशनी बनाकर डालें। 
 
* ग्रेवी की रंगत सुर्ख करने के लिए मसालों के साथ जरा-सा चुकंदर कस दें। 
 
* दही भल्ले की पिसी दाल में जरा-सा मैदा मिलाकर फेंटें। 
 
* ककड़ी कड़वी लगे तो उसके बीज का हिस्सा निकाल कर फेंक दें। ककड़ी धोकर सब्जी बनाने के काम में लें। बीज से कड़वापन जाता रहेगा। 
 
* आंवले के आचार को देर तक पीला रखने के लिए उसमें जरा-सी शकर डाल दें।
 
* बादाम को थोड़ी देर पानी में उबालें तो छिलके आसानी से उतर जाएंगे।
 
* गाजर को कम समय में छीलना हो तो उसे गरम पानी में पांच मिनट तक भिगोकर रखें और छीलने से दो मिनट पूर्व उसे ठंडे पानी में डालें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख