dharma sangrah
✕

वेजिटेबल क्लब सैंडविच

Written By ND
Updated: शनिवार, 7 मार्च 2009 (12:34 IST)
- बीके निर्मला अग्रवाल
ND

सामग्री :
ब्रेड के स्लाइसेस 4, मक्खन एक टेबल स्पून, नमक, कालीमिर्च पावडर स्वादानुसार, खीरे के स्लाइसेस 2, टमाटर स्लाइसेस 2, उबले आलू के स्लाइसेस 2, चीज स्लाइस 1, गोभी या लेट्यूस का पत्ता 1, हरी चटनी 2 टी स्पून, टमाटर सॉस 2 टी स्पून।

विधि :
ब्रेड के टोस्ट बनाएँ या वैसे ही हों तो उनके किनारे काट लें। उन पर मक्खन लगाकर थोड़ी कालीमिर्च और नमक छिड़क दें। फिर नॉनस्टिक पैन में थोड़ा मक्खन डालकर उसमें आलू के स्लाइसेस दोनों ओर से थोड़े लाल होने तक सेंकें।

उसी पैन में गोभी या लेप्यूस के पत्ते थोड़े गरम करें। ब्रेड के एक स्लाइस पर थोड़ा टमाटर का सॉस लगाकर उस पर पत्तागोभी या लेप्यूस का पत्ता रखें। उस पर आलू के स्लाइसेस रखकर ब्रेड का दूसरा स्लाइस रखें। उस पर चटनी लगाकर ऊपर खीरे और टमाटर के स्लाइसेस रखें। फिर ब्रेड का तीसरा स्लाइस रखकर उस पर चीज या पनीर का स्लाइस रखें।

फिर ब्रेड का चौथा स्लाइस रखकर क्लब सैंडविच बनाएँ और थोड़ा दबाकर तेज धार वाले चाकू से चार हिस्सों में काटें।

यह क्लब सैंडविच दिखने में सुंदर और खाने में मजेदार लगता है।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक