dharma sangrah
✕

ब्रेड पिज्जा

- लीना बड़जात्या

Written By ND
Updated: शनिवार, 28 अगस्त 2010 (11:20 IST)
ND

सामग्री :
ब्रेड 6 स्लाइस, चने अंकुरित 1 टेबल स्पून, ब्रेड क्रम्स 1 टेबल स्पून, चाट मसाला 1/2 टी स्पून, सूजी 1 टेबल स्पून, तेल 1 टेबल स्पून, मक्के का आटा 1 टेबल स्पून, मोटी सरसों, मीठा नीम, हरी मिर्च, मीठा सोडा 1 पाउच, छोंक के लिए तिल, दही 1 कप, हरा धनिया, चटनी, सॉस गार्निश के लिए, नमक स्वादानुसार, सब्जियाँ-गाजर, पत्ता प्याज, चीज 1 क्यूब, गोभी, शिमला मिर्च 2 क्यूब, पनीर 50 ग्राम (कद्दूकस)।

विधि :
ब्रेड के किनारे काटकर दही में भिगो दें। फिर उसमें सूजी, मक्के का आटा व नमक मिलाकर 15 मिनट छोड़ दें। तत्पश्चात सभी सब्जियाँ बारीक काटकर मिलाएँ। मसाले डाल दें, फिर उसमें ब्रेड क्रम्स व सोडा डालकर मिक्स करें। एक मोल्ड में चिकनाई लगाकर मिश्रण डालें।

ऊपर से अंकुरित चने, पनीर व नारियल का बुरादा बुरक दें। चीज ग्रेट करके डालें। पहले से प्री हिट ओवन में 150 से. पर 25-30 मिनट बेक करें। ब्राउन सिंकने दें।

ब्राउन होने तक छोंक तैयार करें व पिज्जा के ऊपर डालें। सॉस, हरा धनिया व चटनी लगाकर गर्मागर्म ब्रेड पिज्जा सर्व करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति