Hanuman Chalisa
✕

पिज्जा रोल विद नूडल्स

Written By ND
Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2007 (10:35 IST)
( रोल्स के लिए) सामग्री :
मैदा 2 प्याले, नमक 1/2 छोटा चम्मच, यीस्ट 1 छोटा चम्मच, चीनी 1 छोटा चम्मच, रिफाइंड तेल 2 बड़े चम्मच, कुनकुना दूध 3/4 प्याला।

सामग्री टॉपिंग की :
उबले व कटे नूडल्स 1/2 प्याला, उबले मक्के के दाना 1/4 प्याला, मक्खन 1 बड़ा चम्मच, नमक 1/2 छोटा चम्मच, कालीमिर्च 1/8 छोटा चम्मच, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच, राई के दाने 1/2 छोटा चम्मच, करी पत्ते 7-8, हरी मिर्च, (कटी हुई 2-3, चीज (कद्दूकस किया हुआ) 1/2 प्याला, टमाटर सॉस।
  सबसे पहले 1/4 प्याले कुनकुने दूध में यीस्ट व चीनी मिलाएँ। इसे ढँक कर रखें। मैदा में नमक व तेल मिलाएँ। इसे फूले हुए यीस्ट के मिश्रण से गूँथें। इसे 1 घंटा या दोगुना फूलने तक रखें। दोबारा गूँथें व एक बड़ी आयताकार पूरी के रूप में बेलें।      


विधि :
सबसे पहले 1/4 प्याले कुनकुने दूध में यीस्ट व चीनी मिलाएँ। इसे ढँक कर रखें। मैदा में नमक व तेल मिलाएँ। इसे फूले हुए यीस्ट के मिश्रण से गूँथें। इसे 1 घंटा या दोगुना फूलने तक रखें। दोबारा गूँथें व एक बड़ी आयताकार पूरी के रूप में बेलें।

थोड़ा तेल व मैदा ऊपरी सतह पर लगाएँ। इसे हलके हाथों से रोल करें। चाकू से 1/2 इंच मोटे स्लाइस काटें। हल्का-सा बेल कर बेकिंग ट्रे में जमा दें। ऊपर से कपड़ा ढँक दें। पुनः दोगुना फूलने पर 200 डिग्री सेंटीग्रेड पर 7-8 मिनट बेक करें।

इन पर टमाटर सॉस फैलाएँ। अब पैन में मक्खन गर्म करें। राई, हरीमिर्च व करी पत्ते डालकर चटकाएँ। उबले नूडल्स व मक्का के दाने डालें। कालीमिर्च व नमक डालकर 1 मिनट चलाएँ। उतार कर नींबू का रस डालें।

इसे रोल्स पर रखें। ऊपर से चीज बुरक दें, पहले से गरम ओवन में चीज पिघलने तक ग्रिल करें। बस रेडी है स्वादिष्ट रोल पिज्जा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया