Hanuman Chalisa
✕

नटमेग और हेजलनट कुकीज

- शेफ आशीष जोशी

Written By ND
Published: शनिवार, 31 दिसंबर 2011 (11:20 IST)
नए साल की शुरुआत की तरह ही सर्दियों का मिजाज भी पूरे शबाब पर है। तो क्यों न इन सर्दियों में आप कुछ ऐसा ट्राई करें जिससे स्वाद के साथ सर्दियों का बचाव भी हो सकता है। तो इस बार आप जायफल (नटमेग) और पहाड़ी बादाम (हेजलनट) कुकीज बनाकर देखें, ये कुकीज सबको जरूर पसंद आएंगी।

ND

सामग्री :
मक्खन 250 ग्राम, शक्कर 250 ग्राम, केक का मैदा 250 ग्राम, अंडा 120 मिली लीटर (दो), पहाड़ी बादाम (हेजलनट) 200 ग्राम, सफेद ब्रेड का बूरा 200 ग्राम, नींबू एक, जायफल पावडर पांच ग्राम, इलायची पावडर पांच ग्राम।

विधि :
मक्खन व शक्कर को फेंटकर, नींबू का रस मिला लें। फेंटते हुए इसमें धीरे-धीरे अंडे भी मिलाते जाएं। बची हुई सामग्रियों को इसमें अच्छे से मिला लें। दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में रखें। कटर की सहायता से इन्हें मनमाफिक आकारों में काट लें।

अब 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर ऐसे बेक करें। तत्पश्चात सामान्य तापमान में ठंडा होने के लिए रख लें। अब इनको डार्क चॉकलेट, मिल्क या व्हाइट चॉकलेट, जेम्स, वर्मीसेली, शक्कर की कोटिंग वाली सौंफ, स्पन चॉकलेट आदि से सजाकर प्लेट पर परोसें और नए साल में इसका आनंद उठाएं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें