dharma sangrah
✕

कॉफ़ी टोबिल बुक - पाठ 1

Written By WD
Updated: बुधवार, 28 मई 2008 (11:56 IST)
WDWD
कॉफ़ी में सबसे महत्‍वपूर्ण घटक कॉफ़ी बीन्‍स होते हैं! ब्राउन पाउडर जिसे हम कॉफ़ी के नाम से जानते हैं, वास्‍तव में एक लंबी प्रक्रिया का अद्भुत परिणाम है।

खेती

अधिकांश फलों के पेड़ों की तरह ही कॉफ़ी के पेड़ भी वार्षिक चक्र के अनुसार फलते-फूलते हैं। कॉफ़ी की पैदावार वाले राज्‍यों में जनवरी से मार्च तक का समय व्‍यस्‍ततम होता है जब कॉफ़ी की चेरी पक जाती है और फिर उन्‍हें संसाधन के लिए भेज दिया जाता है। चेरीज़ को फ़ोड़ के अंदर के बीन्‍स निकाले जाते हैं।

क्‍यूरिंग

संसाधित की हुई कॉफ़ी को अंतिम रूप देने के लिए क्‍यूरिंग के लिए दिया जाता है। क्‍यूरिंग वह स्‍तर है जहाँ मशीनें और आधुनिक तकनीक अपनाई जाती है। क्‍यूरिंग कार्यों में भंडारण, संग्रहण, प्रीक्‍लीनिंग, बीन्‍स निकालना, पॉलिशिंग, ग्रेडिंग आदि शामिल होते हैं।

भारत में ग्रेडिंग अंतर्राष्‍ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए कॉफ़ी बोर्ड द्वारा तय मानकों के अनुसार होती है। ग्रेडिंग बीन के आकार और सघनता के आधार पर की जाती है। कुछ देश अपनी विधियों से बीन्‍स की ग्रेडिंग करते हैं और विभिन्‍न राष्ट्रीय और/या निजी संस्‍थाएँ और कंपनियाँ स्‍वयं ही परीक्षण या लिकरिंग और बाद में ग्रेडिंग करती हैं।

कॉफ़ी के विविध प्रकार

कॉफ़ी के पौधे मुख्‍य रूप से दो प्रजातियों में पाए जाते हैं - अरेबिका, जिसकी पैदावार ऊँचाई वाले स्‍थानों पर अधिक होती है और रोबस्‍टा, जिसकी पैदावार ज़मीन पर अधिक होती है। अरेबिका बीन्‍स कप में मुलायम हो जाते हैं और इसमें अपेक्षाकृत कम कैफ़ीन होती है, जबकि रोबस्‍ट कठोर होते हैं और कप में घुल जाते हैं। अरेबिका ऐसी प्रजाति है जिसमें कठोर स्‍वाद और बीन्‍स पैदा होते हैं, यह अधिक सुगंधित होता है इसलिए इसका बाज़ार मूल्‍य रोबस्‍टा बीन्‍स से अधिक होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक