Daily Horoscope
✕

मेरी क्रिसमस : येशू जन्म के 4 क्रिसमस गीत...

Updated: मंगलवार, 22 दिसंबर 2015 (17:07 IST)
क्रिसमस के गीत : बैतलहम के गौशाले में -1 
 

 
बैतलहम के गौशाले में, जीवन का उजियाला है।
 
यहां स्वयं आकाश उतरकर इस धरती पर आया है।
 
नभ में होती उसकी महिमा
 
दूतों की वाणी में गौरव।
 
गाती हैं सागर की लहरें
 
यीशु जग में आया है।
 
बैतलहम के गौशाले में...
 
खोज रहा संसार जिसे था
 
युग-युग का संताप लिए।
 
नवजीवन की आशा बनकर
 
जग का तारक आया है।
 
बैतलहम के गौशाले में...
 
क्यों होते मायूस ओ साथी
 
देख जगत अंधियारा।
 
दुख चिंता सब दूर करेगा
 
जो मरियम का जाया है।
 
बैतलहम के गौशाले में...
 
गाओ मिलकर यीशु की जय
 
जय-जय यीशु मसीहा की।
 
जो पापों से मुक्ति देने
 
जग में जन्म ले आया है।
 
बैतलहम के गौशाले में...


 
 

ले लीना ख्रीष्ट अवतारा


 
ले लीना ख्रीष्ट अवतारा, मनाओ खुशी, खुशी मनाओ -2
 
यहूदा देश के बैतलहम में
 
चमका चमाचम तारा, मनाओ खुशी खुशी मनाओ
 
ले लीना ख्रीष्ट अवतारा...
 
जन्म लिया है गौशाले में
 
मरियम की आंखों का तारा, मनाओ खुशी खुशी मनाओ
 
ले लीना ख्रीष्ट अवतारा...
 
जले गरड़‍िए बैतलहम में
 
देखन वो तारणहारा, मनाओ खुशी खुशी मनाओ
 
ले लीना ख्रीष्ट अवतारा...
 
खुशी मनाओ गाओ बजाओ
 
तबला, मृदंग, चिकारा, मनाओ खुशी खुशी मनाओ
 
ले लीना ख्रीष्ट अवतारा...
 
आओ हमारे मन में हे स्वामी
 
पापों को धौवनहारा, मनाओ खुशी खुशी मनाओ
 
ले लीना ख्रीष्ट अवतारा...।

 
******

 

मेरा प्रभु जन्मा...


 
मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा
 
पापिन कारण तारणहारा, प्यारा प्रभु जन्मा।
 
मरियम बैठी अपने घर में
 
आया दूत स्वर्ग से।
 
मोला कुंवारी मरियम से
 
लो सलाम हमारा जी।
 
मेरा प्रभु जन्मा...
 
मरियम बैठी गौशाले में
 
राजा यीशु चरनी में।
 
आए गरड़‍िए दण्डवत् करने
 
सारे जग के त्राता को।
 
मेरा प्रभु जन्मा...
 
**** 

 

आया है यीशु आया है।


 
आया है यीशु आया है।
 
मुकत ले साथ आया है।
 
जंगल में मंगल दूत मिल गाते,
 
जय-जय हो प्रभु जय-जय हो,
 
शांति मेल लाया है।
 
आया है यीशु आया है...
 
 
देखन गरड़‍िए चले रात में,
 
दूतों से सुनके दूतों से,
 
मसीह मरियम का जाया है।
 
आया है यीशु आया है...
 
पूरब देश से चले मजूसी,
 
तारे से देखो तारे से,
 
पता यीशु का पाया है।
 
आया है यीशु आया है...
 
येरुशलेम जा पूछन लागे,
 
किस घर जी राजा किस घर जी,
 
मुकत का राजा आया है।
 
आया है यीशु आया है...।

**** 


 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

22 October Birthday: आपको 22 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 अक्‍टूबर, 2026)

कैसे हुए करवाचौथ की शुरुआत? जानें इतिहास और व्रत के खास नियम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

क्यों मनाई जाती है शरद पूर्णिमा? देवी लक्ष्मी से क्या है संबंध? जानिए इसका धार्मिक महत्व