dharma sangrah

आपने नहीं पढ़ी होगी प्रभु यीशु के जन्म की यह रोचक जानकारी

Updated: गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (09:44 IST)
आखिर परमेश्वर के पुत्र को मनुष्य रूप में इस धरती पर आने की क्या आवश्यकता थी। परमेश्वर चाहते तो इतने वर्षों से जैसा चला आ रहा था वैसा ही रहने देते। लेकिन उन्होंने अपने इकलौते पुत्र को धरती पर भेजा। 
 
यीशु मसीह के जन्म के कारण भी हमें पवित्र बाइबिल में मिलते हैं जो इस प्रकार हैं : -
 
1. परमेश्वर को धरती पर प्रगट करने के लिए यीशु मसीह का जन्म हुआ। क्योंकि परमेश्वर को किसी ने नहीं देखा उनको मनुष्यों के बीच में प्रभु यीशु मसीह ने ही प्रगट किया। 
 
पवित्र बाइबिल के नए नियम की पुस्तक यूहन्ना के पहले अध्याय और उसकी अट्ठारहवीं आयत में लिखा है 'परमेश्वर को किसी ने कभी नहीं देखा, इकलौता पुत्र जो उसकी गोद में है उसी ने उसे प्रगट किया।'
 
2. परमेश्वर और मनुष्य के बीच की खाई पर एक पुल बनाने के लिए यीशु मसीह मनुष्य रूप में जगत में आए। जिससे वे परमेश्वर की बात मनुष्यों को बता सकें कि परमेश्वर उनसे क्या चाहते हैं। 
 
बाइबिल के नए नियम की पहली तीमुथीयुस पुस्तक के दूसरे अध्याय और उसकी पांचवीं आयत में लिखा है 'क्योंकि परमेश्वर एक ही है और मनुष्य के बीच में एक ही बिचवई है अर्थात मसीह यीशु जो मसीह है।'
 
3. यीशु मसीह के मनुष्य रूप में इस जगत में आने का प्रमुख कारण है मनुष्यों का उद्धार। परमेश्वर सारी मानव जाति से प्रेम करते हैं इसलिए उन्होंने अपने इकलौते बेटे को इस जगत में मनुष्यों के उद्धार के लिए भेज दिया। 
 
बाइबिल में यूहन्ना के तीसरे अध्याय और उसकी सोलहवीं आयत में हम पाते हैं 'परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना इकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उस पर विश्वास करें वह नाश न हो बल्कि अनंत जीवन पाए।'

ALSO READ: ईसा मसीह : क्यों सूली पर चढ़ा दिया था यीशु को?

ALSO READ: The Story of Jesus : प्रभु यीशु के जन्म की कहानी

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अगस्‍त, 2026)

Weekly Horoscope: 31 अगस्‍त से 6 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख