kalsarpa dosh calculator
✕

Christmas song : जिंगल बेल के बारे में 10 अनजानी बातें

Updated: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (11:50 IST)
परंपरा के अनुसार हर वर्ष 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमय पर्व से जहां सैंटा क्लॉज की कहानी जुड़ गई हैं, वहीं इस पर्व में जिंगल बेल का गीत चार चांद लगा देता है। सैंटा क्लॉज, क्रिसमस ट्री और जिंगल बेल के बगैर क्रिसमस पर्व अधूरा है। आओ जानते हैं जिंगल बेल से जुड़ी 10 खास बातें।
 
 
1. पहले नहीं था यह क्रिसमय गीत : जिंगल बेल एक बहुत ही प्यारा-सा गाना है। ऐसी मान्यता है कि पहले यह क्रिसमय सॉग्न नहीं हुआ करता था। कालांतर में इसकी लोकप्रियता के चलते इसे क्रिसमस गीत बना दिया गया।
 
2. थैंक्सगिविंग सॉग्न : यह थैंक्सगिविंग सॉग्न है जिसे 1850 में जेम्स पियरपॉन्ट ने 'वन हॉर्स ओपन स्लेई' शीर्षक से लिखा था। पियरपॉन्ट जार्जिया के सवाना में म्यूजिक डायरेक्टर थे।
 
3. जेम्स पियरपॉन्ट ने लिखा था यह गाना : जेम्स पियरपॉन्ट ने यह गीत ऑर्डवे के संगीत ग्रुप के लिए लिखा गया था और सन 1857 में इसे पहली बार आम दर्शकों के सामने गाया गया था। 
4. क्रिसमय का हिट गीत बन गया : पियरपॉन्ट की मौत से 3 साल पहले यानी 1890 तक यह क्रिसमस का हिट गीत बन गया था। अब यह गीत क्रिसमस से इतना जुड़ गया है कि इसके बगैर तो क्रिसमय को अधूरा ही माना जाएगा। 
 
5. वन हॉर्स ओपन स्लेई का नाम बदला : 'वन हॉर्स ओपन स्लेई' के क्रिसमय सॉन्ग बन जाने के बाद रिलीज के दो साल बाद इसका शीर्षक बदल कर 'जिंगल बेल्स' कर दिया गया।
 
7. गीत में नहीं है क्रिसमय का उल्लेख : इस क्रिसमय गीत में कभी भी क्रिसमस का उल्लेख नहीं मिलता है लेकिन संयोगवश यह गाना क्रिसमस गाने के रूप में मशहूर हो गया। हालांकि अब तो जिंगल बेल के ऐसे भी गीत सुनने को मिलते हैं जिसमें क्रिसमय का उल्लेख भी किया गया है। 
 
8. सैंटा के घंटी और जिंगल बेल : सैंटा क्लॉज और जिंगल बेल के बगैर अब क्रिसमस पर्व की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसी मान्यता है कि अब तो सैंटा क्लॉज के हाथों में भी उपहार के साथ एक बेल (घंटी) नजर आती है। अब इस गाने को सैंटा क्लॉज से भी जोड़ दिया गया है।
 
9. जिंगल बेल के कई वर्जन : जिंगल बेल की ही थीम पर कई और भी सांग बने और इस पर कई पैरोडियां भी बन गई है। इस क्रिसमस गीत के अब मराठी, भोजपुरी आदि कई भाषाओं में इसके कई लोकल वर्जन भी सुनने को मिलते हैं। बॉलीवुड गानों में भी इसका खूब इस्तेमाल किया गया है। 
 
10. विश्‍वयापी है यह गीत : आजकल हर चर्च, गली मोहल्ले या शॉपिंग मॉल में आपको क्रिसमस पर जिंगल बेल जिंगल बेल सांग सुनाई देगा। उपभोक्तावाद या बाजारवाद के चलते अब क्रिसमय का यह त्योहार पहले की अपेक्षा और व्यापक एवं मजेदार हो चला है जिसके चलते गैर-ईसाई भी इस त्योहार में शामिल होने लगे हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

सभी देखें

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 23 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख