dharma sangrah
✕

Isa Masih Birthday: पवित्र बाइबिल में बताए गए हैं प्रभु यीशु मसीह के जन्म के ये खास कारण

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (12:14 IST)
* पवित्र बाइबिल में बताई गई है प्रभु यीशु के जन्म की यह खास जानकारी 
 
आखिर परमेश्वर के पुत्र को मनुष्य रूप में इस धरती पर आने की क्या आवश्यकता थी। परमेश्वर चाहते तो इतने वर्षों से जैसा चला आ रहा था वैसा ही रहने देते। लेकिन उन्होंने अपने इकलौते पुत्र को धरती पर भेजा। 
 
यीशु मसीह के जन्म के कारण भी हमें पवित्र बाइबिल में मिलते हैं जो इस प्रकार हैं : -
 
1. परमेश्वर को धरती पर प्रगट करने के लिए यीशु मसीह का जन्म हुआ। क्योंकि परमेश्वर को किसी ने नहीं देखा उनको मनुष्यों के बीच में प्रभु यीशु मसीह ने ही प्रगट किया। 
 
पवित्र बाइबिल के नए नियम की पुस्तक यूहन्ना के पहले अध्याय और उसकी अट्ठारहवीं आयत में लिखा है 'परमेश्वर को किसी ने कभी नहीं देखा, इकलौता पुत्र जो उसकी गोद में है उसी ने उसे प्रगट किया।'
 
2. परमेश्वर और मनुष्य के बीच की खाई पर एक पुल बनाने के लिए यीशु मसीह मनुष्य रूप में जगत में आए। जिससे वे परमेश्वर की बात मनुष्यों को बता सकें कि परमेश्वर उनसे क्या चाहते हैं। 
 
बाइबिल के नए नियम की पहली तीमुथीयुस पुस्तक के दूसरे अध्याय और उसकी पांचवीं आयत में लिखा है 'क्योंकि परमेश्वर एक ही है और मनुष्य के बीच में एक ही बिचवई है अर्थात मसीह यीशु जो मसीह है।'
 
3. यीशु मसीह के मनुष्य रूप में इस जगत में आने का प्रमुख कारण है मनुष्यों का उद्धार। परमेश्वर सारी मानव जाति से प्रेम करते हैं इसलिए उन्होंने अपने इकलौते बेटे को इस जगत में मनुष्यों के उद्धार के लिए भेज दिया। 
 
बाइबिल में यूहन्ना के तीसरे अध्याय और उसकी सोलहवीं आयत में हम पाते हैं 'परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना इकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उस पर विश्वास करें वह नाश न हो बल्कि अनंत जीवन पाए।' 

ALSO READ: Merry Christmas 2019: आपने नहीं पढ़ी होगी क्रिसमस की यह रोचक दास्तां
Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

सभी देखें

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और दीप जलाने के नियम

Lal Kitab Kark Rashifal 2027: 3 जून से कर्क राशि की कड़ी परीक्षा, जानें शनि-राहु से बचने के लाल किताब के अचूक उपाय

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

अगला लेख