Daily Horoscope
✕

Palm Sunday 2022 : पाम संडे का महत्व और खास कार्य जानिए

Updated: मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (16:24 IST)
पाम संडे यानी खजूर रविवार (Palm Sunday 2022)। यह ईसाई धर्म के अनुयायियों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। वर्ष 2022 में दिन रविवार, 10 अप्रैल 2022 को पाम संडे मनाया जा रहा है। पाम संडे को पवित्र सप्ताह की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। इसका समापन ईस्टर के रूप में होता है। पाम संडे दक्षिण भारत में प्रमुखता से मनाया जाता है। इसे 'पैसन संडे' भी कहा जाता है। यह दिन ईसाई समुदाय के लोगों में प्रभु यीशु के यरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में मनाया जाता हैं। 
 
पवित्र बाइबल पाम संडे के बारे में उल्लेख है, जिसमें कहा गया है कि प्रभु यीशु जब यरुशलम पहुंचे, तो उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पाम यानी खजूर की डालियां अपने हाथों में लहराते हुए एकत्रित हो गए थे। लोगों ने प्रभु यीशु की शिक्षा और चमत्कारों को अंगीकार करके उनका जोरदार स्वागत किया था। उस दिन की याद में पाम संडे (Palm Sunday) मनाया जाता है। ज्ञात हो कि प्रभु यीशु को सलीब पर चढ़ाने से पहले उनका स्वागत राजाओं की तरह किया गया था। 
 
पाम संडे के खास अवसर पर चर्चों में विशेष आयोजन होते हैं। इसमें बाइबल का पाठ, प्रवचन और मिस्सा का आयोजन भी होती है। साथ ही एक विशेष आयोजन के साथ शाम को विशेष चल समारोह निकाला जाता है। पाम संडे यानी खजूर रविवार, पवित्र बृहस्पतिवार और गुड फ्राइडे यीशु के आखिरी रात्रिभोज के रूप में जाने जाते हैं।
 
Palm Sunday : पाम संडे के खास कार्य-
 
- पाम संडे (खजूर का रविवार) सभी चर्चों में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के साथ ईसाई समुदाय का पवित्र सप्ताह शुरू होता है जो आने वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे एवं रविवार को ईस्टर पर्व तक मनाया जाता है।
 
- पाम संडे के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाकर इस दिन का स्वागत करते हैं। 
 
- इस दिन लोग खजूर की डालियों को लेकर चर्च में जाते हैं। इसे खजूर रविवार भी कहते है।
 
- ईसाई धर्म के लोग हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु के आने की खुशी में गीत गाते है। 
 
- पाम संडे से गिरजाघरों में शुरू हुआ प्रभु आराधना और भक्ति का यह सिलसिला ईस्टर तक जारी रहता है।
 
- इन दिनों झांकियां सजा कर प्रभु यीशु का जीवन दर्शाया जाएगा। 
 
- पाम संडे से ईस्टर संडे तक प्रभु की विशेष आराधना की जाती है। 
 
- अधिकांश घरों में, चर्च से प्राप्त ताड़ के पत्ते यीशु की तस्वीर के सामने रखे जाते हैं। 
 
- इन दिनों सभी गि‍रजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन होता हैं। 
 
- खजूर रविवार (khajur ravivar) यानी पाम संडे से चर्च में प्रारंभ होने वाली विशेष आराधना में सम्पूर्ण ईसाई अनुयायी प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहेंगे तथा ईस्टर पर्व तक यह सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर लोगों को खजूर बांटे जाते हैं। 
 
khajur ravivar

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

सभी देखें

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और दीप जलाने के नियम

Lal Kitab Kark Rashifal 2027: 3 जून से कर्क राशि की कड़ी परीक्षा, जानें शनि-राहु से बचने के लाल किताब के अचूक उपाय

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

अगला लेख