Daily Horoscope
✕

बाल दिवस : उड़ान नन्हे सपनों की

Written By WD
Updated: मंगलवार, 11 नवंबर 2014 (15:46 IST)
बचपन एक बहते हुए दरिया की तरह होता है। न जाने कितने ही शायरों और कवियों ने बचपन को अपनी जुबां में बयां करने की बहुत कोशिश की है, मगर बचपन तो सभी की कल्पनाओं से परे होता है। कभी किसी ने बच्चों की मुस्कान को इबादत से जोड़ते हुए कहा कि

 


घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूं कर आए, किसी रोते हुए बच्चे को हंसा जाए, तो कभी शायर ने उसकी मासूमियत को कुछ यूं बयां किया कि बच्चों के छोटे हाथों को चांद-सितारे छूने दो, चार किताबें पढ़कर ये भी हम जैसे बन जाएंगे।

बचपन का हर दिन खुशियों से भरा होता है और अगर बात बाल दिवस की हो तो फिर क्या कहना। 14 नवंबर यानी कि बाल दिवस एक ऐसा दिन जब बच्चों का बोलबाला रहता है। हर तरफ बच्चों की हंसी से गूंजता समां और उनकी महकती खूशबू महसूस की जा सकती है।



आज के दौर की बात की जाए तो देखने में आता है कि बच्चे अब बच्चे नहीं रहे हैं, उन्होंने अपने हुनर से इस पूरी दुनिया को अपने काबू में कर लिया है। बॉलीवुड में कितने ही बाल कलाकारों ने अपने अभिनय से पूरे फिल्म उद्योग को प्रभावित किया है।

FILE


चाहे बात साइंस के क्षेत्र में हो या फिर कंप्यूटर के क्षेत्र में, बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। बाल दिवस पर देश में कई आयोजन किए जाते हैं और वो उस दिन खुश भी हो जाते हैं। मगर आज जरूरत है उनके छोटे हो रहे बचपन को बचाने की। आज जरूरत है कि जब कोई बच्चा स्कूल जाए तो उसके चेहरे पर उसके स्कूल बैग के बोझ की थकान नहीं, बल्कि एक मासूम मुस्कान होना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया