Daily Horoscope
✕

पंडित जवाहर लाल नेहरू के 12 अनमोल विचार

Written By WD
Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (15:37 IST)
Nehruji

प‍ंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहबाद में हुआ था। वे एक ऐसे कश्मीरी ब्राह्मण परिवार के थे, जो अपनी प्रशासनिक क्षमताओं तथा विद्वत्ता के लिए विख्यात थे। जवाहर लाल नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में 'गुटनिरपेक्ष' नीतियों के लिए विख्यात हुए। 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से वह एक थे। जानिए उनके 12 अनमोल विचार ...

1 नागरिकता देश की सेवा में होती हैं। 
 -पं. जवाहर लाल नेहरू  
2 संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है। 
 -पं. जवाहर लाल नेहरू 
3 लोकतंत्र अच्छा है. मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे बदतर हैं। 
-पं. जवाहर लाल नेहरू 
4 संकट में हर छोटी सी बात का महत्व होता है। 
-पं. जवाहर लाल नेहरू  

5  तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं। 
 -पं. जवाहर लाल नेहरू 
 
6 विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं। 
-पं. जवाहर लाल नेहरू  
7 एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंततः सफल जरूर होता है। 
 -पं. जवाहर लाल नेहरू 
8 लोगों की कला उनके मन का सही दर्पण है। 
-पं. जवाहर लाल नेहरू 

9  एक पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अगर अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो वे अमीर को और अमीर तथा गरीब को और गरीब बना देती हैं। 
-पं. जवाहर लाल नेहरू 
 
 
10 वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है। 
-पं. जवाहर लाल नेहरू 

11 शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं। 
-पं. जवाहर लाल नेहरू 
12 आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं। 
-पं. जवाहर लाल नेहरू 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख