Hanuman Chalisa
✕

बच्चे, धरा पर बिखरे नाजुक सितारे

खेलने, खिलने और खिलखिलाने दीजिए

Updated: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (17:41 IST)
FILE
चाचा नेहरू को दो बातें बहुत पसंद थी पहली वे अपनी शेरवानी की जेब में रोज गुलाब का फूल रखते थे और दूसरी वे बच्चों के प्रति बहुत ही मानवीय और प्रेमपूर्ण थे। यह दोनों ही बातें उनमें कोमल हृदय है इस बात की सूचना देते हैं। बच्चों को वैसे ही लोग प्रिय है, जो गुलाब या कमल के समान हो। काँटेदार लोग, माता-पिता और शिक्षक के पास बच्चे कब तक रह सकते हैं?

बच्चों की भावना समझने वाले बहुत कम ही माता-पिता या शिक्षक रह गए हैं। उनसे प्रेम करने के बजाए उन पर शिक्षाएँ और उपदेश थोपे जाते रहे हैं। यही कारण रहता है कि ज्यादातर बच्चों का बचपन उनसे छीन लिया जाता है। बहुत बड़े होने का बाद ही उनका विजन स्पष्ट हो पाता है कि आखिर मुझे जिंदगी में करना क्या चाहिए था।

ND
बच्चों के प्रति बहुत ही मानवीय और प्रेमपूर्ण रहना आवश्यक है अन्यथा हम बच्चों का ही नहीं समाज, देश और दुनिया का जाने-अनजाने भविष्य बिगाड़ रहे होंगे, और ऐसा होता ही रहा है।

बचपन जिज्ञासा और कौतुहल से भरा होता है। वे दुनिया में नए-नए हैं तो उन्हें प्रत्येक चीज को जानने की उत्सुकता होती है, लेकिन उनकी उत्सुकता या जिज्ञासा को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं, क्योंकि उसकी फालतू बातों के लिए आपके पास समय नहीं हैं या फिर आप तो वे चीजें जान ही चुके हो, जिसके बारे में वह पूछ रहा है।

पति का गुस्सा पत्नी बच्चों पर ही निकाल देती है और पत्नी का गुस्सा पति भी बच्चों पर निकाल देता है। बच्चा समझ नहीं पाता है कि आखिर हर बात पर मुझे डाँटा क्यों जा रहा है। यही कारण रहता है कि बच्चा धीरे-धीरे कुंठित होता जाता है। अंतत: वह माता-पिता के प्रति कभी भी प्रेम‍पूर्ण नहीं रहता। पूरी दुनिया के तारे जमीन पर आँसू बहा रहे हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया