1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. छत्तीसगढ़
Written By ND

यादवों ने माँगा टिकट

चुनाव 2008
रायपुर। कोसरिया यादव समाज ने भी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से टिकट माँगा है। समाज के प्रांतीय अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि कोई यादव समाज का व्यक्ति पार्टी कार्यकर्ता हो तो उसे तत्काल टिकट दें।

बशर्ते वह दो बार से अधिक विधायक न रहा हो। यह ध्यान रखना होगा कि यादव बहुल क्षेत्र में समाज का जिला प्रमुख व अन्य पदाधिकारी ही उम्मीदवार होंगे। यदि रानजीति पार्टियाँ टिकट नहीं देती हैं तो यादव समाज खुद अपने बहुल क्षेत्र में प्रत्याशी खड़े करेगा। जाति बहुल्य क्षेत्रों में पद की नहीं, बल्कि बहुसंख्यक की जीत होती है। उन्होंने दो बार विधायक रह चुके दावेदार को टिकट नहीं देने की वकालत करते हुए कहा कि पार्टी व समाज में पढ़े-लिखे होनहार लोगों को मौका मिलना चाहिए।

रायपुर ग्रामीण, रायपुर दक्षिण, दुर्ग, नांदगाँव, राजिम, कुरूद, बलौदाबाजार, पाटन, धमतरी व बालोद में यादवों की बहुलता है। अब जातिगत समीकरण अवसर प्रधान हो चुका है। राजनीतिक पार्टियाँ अपनी जाँच टीम यादव बहुल क्षेत्रों में भेजकर पता लगा सकती हैं कि मतदाताओं की पसंद के प्रत्याशी कौन है? उनकी अनुशंसा पर ही टिकट दिया जाना चाहिए। (नईदुनिया)
लेखक के बारे में
ND