Daily Horoscope
✕

मिशन 65+ के लिए कई विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में भाजपा

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (11:42 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा इस बार मिशन 65 प्लस को पूरा करने को लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। राज्य में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने को लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार प्रदेश को दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में मिशन 65 प्लस को पूरा करने लिए शुक्रवार को  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रायपुर के दौरे पर है।
 
अमित शाह यहां चुनाव तैयारियों को लेकर कई बैठकें ले रहे हैं। शाह अलग-अलग बैठकों में पार्टी को नेताओं से चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लेने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।
 
शाह करेंगे टिकट फाइनल : अमित शाह अपने दौरे के दौरान टिकट को लेकर भी पार्टी के नेताओं से फीडबैक लेंगे। खबर है कि पार्टी ने चुनाव को लेकर जो सर्वे कराए हैं, उसमें कई विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट सहीं नहीं है। सर्वे में कई मंत्रियों की स्थिति भी सहीं नहीं बताई गई है। ऐसे में शाह के दौरे के चलते कई विधायक और मंत्री टेंशन में हैं।
 
वहीं सूत्र बताते हैं कि टिकट को लेकर संघ ने जो सर्वे कराया है उसमें भी करीब 25 विधायकों की रिपोर्ट ठीक नहीं मिली है। सर्वे रिपोर्ट में कई सीटों पर चेहरे बदलने को भी कहा गया है।
 
शाह अपने दौरे के दौरान चुनाव से ठीक पहले विधायकों के कामकाज को लेकर कराई गई अब तक की सभी सर्वे रिपोर्ट को देखेंगे। ‍इसके बाद ही टिकट को लेकर कोई आखिरी फैसला होगा।
 
अमित शाह पार्टी के बड़े नेताओं और कोर ग्रुप के साथ बैठक करके मिशन 65 प्लस को लेकर रणनीति को फाइनल रूप देंगे। अमित शाह अपने दौरे के दौरान राज्य में बसपा और जोगी कांग्रेस के गठबंधन के बाद नए बने सियासी समीकरण पर भी फीडबैक लेंगे।
 
वहीं 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जांजगीर चापा में विकास यात्रा में शामिल होकर पार्टी के चुनावी अभियान को और धार देंगे। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख