dharma sangrah

इस बार छठ पूजा कब है? जानिए नहाय-खाय से लेकर खरना की डेट और मुहूर्त

Updated: बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 (20:54 IST)
Chhath Puja 2022
 
भारतभर मनाया जाने वाला भगवान सूर्यदेव की आराधना का पर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2022) वर्ष 2022 में 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यह पर्व वर्ष में 2 बार मनाया जाता है। पहला चैत्र शुक्ल षष्ठी को और दूसरा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। यह 4 दिनों तक चलने वाला पर्व है।

इसे अन्य कई नामों से भी जाना जाता है, जैसे- सूर्य षष्ठी पूजा, डाला छठ, छठ पूजा, छठी माई, छठ, छठ माई पूजा। इन दिनों संतान प्राप्ति एवं संतान के सुखी जीवन के लिए छठ पूजा की जाती है।  
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ को मुख्य पर्व माना जाता है। यह पर्व खास कर बिहार, झारखंड तथा पूर्वी उत्तरप्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में दीपावली के बाद छठ पूजा का प्रारंभ होता है, जो कि प्रतिवर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से शुरू होता है।आइए जानते हैं वर्ष 2022 में छठ पूजा की मुख्य तिथियां- 
 
 
छठ पर्व की डेट्‍स- Chhath Puja Dates
 
छठ पूजा का पहला दिन-
 
28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार
तिथि तृतीया- नहाय खाय
सूर्योदय 06.30 ए एम पर
सूर्योस्त 05.39 पी एम पर
 
छठ पूजा का दूसरा दिन-
 
29 अक्टूबर 2022, शनिवार
तिथि चतुर्थी- लोहंडा और खरना
सूर्योदय 06.31 ए एम पर
सूर्योस्त 05.38 पी एम पर
 
छठ पूजा का तीसरा दिन-
 
30 अक्टूबर 2022, रविवार
तिथि षष्ठी- छठ पूजा, संध्याकालीन अर्घ्य
सूर्योदय 06.31 ए एम पर
सूर्योस्त 05.38 पी एम पर
 
छठ पूजा का चौथा दिन-
 
31 अक्टूबर 2022, सोमवार
तिथि सप्तमी- उषा अर्घ्य, 
सूर्योदय 06.32 ए एम पर
सूर्योस्त 05.37 पी एम पर
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, छठ पर्व का समापन, पारण का दिन।

Chhath Puja 2022

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

सावन के सोमवार में ज़रूर चढ़ाएं 'शिवा मुट्ठी': जानिए वो 1 चीज़ जो दूर करेगी पैसों की तंगी

श्रावण मास विशेष: आखिर क्यों सबसे अनोखा है भगवान शिव का परिवार? जानिए 10 खास बातें

नाग पंचमी 2026: कब है, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें सही पूजन विधि

अगला लेख