dharma sangrah
✕

हेमा मालिनी : ग्रह हैं पक्ष में

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:54 IST)
ND

स्वप्न सुंदरी हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को अमानकुडी (तमिलनाडु) में हुआ। सूर्य कुंडली के अनुसार तुला लग्न मीन राशि में जन्मीं हेमा जन्मजात प्रतिभा की धनी हैं। लग्न में बुध-केतु स्वराशिस्थ, गुरु-मंगल जहाँ सफलता को दिखाते हैं वहीं आदर्शवाद, स्पष्टवादिता, लोगों से जुड़ने व सतह पर आकर काम करने की व अपने काम के प्रति लगन व ईमानदारी बरतने की भी योग्यता देते हैं।

एक बात और उल्लेखनीय है कि इन्हीं ग्रहों के तले हेमा ने भले ही राजनीति में पदार्पण किया हो मगर सत्ता का लालच या ओछी मानसिकता की राजनीति से वे हमेशा दूर बनी रहीं, अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पित सी।

चुनाव के विश्लेषण देखें तो हेमा अभी सूर्य महादशा से गुजर रही हैं। सितंबर तक सूर्य में राहु का अंतर है। राहु राजनीति का ग्रह है, जो गोचर में भी दशम भाव पर पूर्ण दृष्टि डाल रहा है। शनि गोचर में कुंडली की ही स्थिति में हैं जबकि गुरु भी नीच होने पर भी दशम पर पूर्ण दृष्टि डाल रहा है।

एक मई के बाद गुरु गोचर में कुंभ में रहेगा जो मूल कुंडली का पंचम भाव होने से फलदायक है, अत: हेमा की अपनी जीत में कोई शंका दिखाई नहीं देती। हाँ कोई विशेष पद या उपलब्‍धि से वे स्वयं ही बचना चाहेंगी, ये संकेत भी है। देखें ग्रहों की अनुकूलता हेमा को कितना लाभ पहुँचाएगी।

इस अवधि में गुरु का मार्गदर्शन, निर्धनों की मदद तथा जनभागीदारी के किसी आयोजन से जुड़ना हेम ामालिन ी के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा